DTC

लड़की बनकर सफर कर रहा था युवक, कंडक्टर को हुआ शक, मास्क हटाते ही दिख गई मूछ

Report ring Desk

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लड़की की वेशभूषा बनाकर मुफ्त में बसों में सफर करना एक लड़के को महंगा पड़ गया। बस कंडक्टर को जब इस लड़के पर शक हुआ तो लड़की बनकर बस में सफर कर रहे इस लड़के की पोल खुल गई और वह शर्मसार हो गया।

लड़की के वेश में लड़का अपनी सीट पर बैठा ही था कि कंडक्टर को उस पर शक हुआ कि वह लड़का है। इस पर कंडक्टर ने उससे मास्क हटाने के लिए कहा। मास्क हटाने के बजाय लड़के ने महिलाओं की तरह बोलना शुरू किया। लेकिन कंडक्टर को यकीन न हुआ और उसे डांटते हुए लड़के से मास्क हटाने को बोला। कंडक्टर ने जब पुलिस को बुलाने की बात की तो वह घबरा गया और अपना मास्क हटा लिया। मास्क हटाते ही लड़की बने लड़के की असलित सामने आ गई और मास्क से ढकी उसकी मूछें दिख गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मालूम हो कि राजधानी दिल्ïली में केजरीवाल सरकार की ओर से महिलाओं के लिए डीटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। इसका लाभ राजधानी दिल्ïली में डीटीसी की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं को मिल रहा है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top