Report ring desk
हल्द्वानी। पत्नी से विवाद और बेरोजगारी से परेशान युवक ने शुक्रवार देर रात फेसबुक पर खुदकुशी का मैसेज पोस्ट कर दिया। पोस्ट को पढ़कर कोतवाली पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक मुखानी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने रात उसके घर जाकर डिप्रेशन की गोलियां खा खाए युवक को बेस में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार विवेकानंद हॉस्पिटल के पास गली नंबर तीन में रहने वाले एक युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह कुछ दिन पहले तक डिस लगाने का काम करता था। इन दिनों वह बेरोजगार है। इससे तनाव में आकर शुक्रवार रात उसने खुदकुशी करने की पोस्ट लिख दी। इसका पता चलते ही पुलिस युवक की तलाश में उसके घर पहुंच गयी। पूछताछ में पता चला कि उसने अपनी माँ की डिप्रेशन की दवाइ की छह गोलियां खाई हैं। पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार अब उसकी तबीयत खतरे से बाहर है।


