Uttarakhand DIPR
car accident

कार के ऊपर चट्टान गिरी, दंपति की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार के ऊपर चट्टान गिर गयी। हादसे में कार सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार के ऊपर से जेसीबी की मदद से चट्टान हटाकर दंपती के शव निकाले।

 

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब अल्टो कार देहरादून से कुलसारी मैटा जा रही थी। 2. 45 बजे बगोली में शिव मंदिर के पास 200 मीटर आगे कार के ऊपर पहाड़ी से विशाल चट्टान गिर गई। जिससे कार पूरी तरह पिचक गई । कार सवार कुलसारी क्षेत्र के मैट्टा गांव निवासी बलवीर सिंह (45) और उनकी पत्नी सावित्री देवी (40) की मौके पर मौत हो गई।

बताया कि बोल्डर भारी होने के कारण मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और स्थानीय लोगों की मदद से कार में गिरे बोल्डर को हटाया गया। उसके बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सरकारी उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भिजवाया गया। मृतक दंपती देहरादून से अपने घर कुलसारी मैट्टा आ रहे थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग लाया गया है।
मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है, जबकि उनकी पत्नी सावित्री देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। दोनों देहरादून अपने बच्चों के पास गए

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top