Uttarakhand DIPR
yamnotri

अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

खबर शेयर करें

देहरादून। यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। शुभ लगनानुसार विशेष पूजा अर्चना के साथ विधि-विधान के साथ 12 बजकर 35 मिनट पर कपाट खुलेंगे।

यमुना जन्मोत्सव के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आज यमुनोत्री मंदिर समिति की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का विधिवत रूप से शुभ मुहूर्त निकाला गया।

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले खरसाली गांव से मां यमुना की डोली सुबह 8:30 बजे स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। खरसाली गांव से यमुना के भाई शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री जाएंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top