Uttarakhand DIPR
suicide

शादी के डेढ़ महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। शादी के डेढ़ महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार डेढ़ माह पहले 23 वर्षीय सुनीता की शादी 38 नई बस्ती चंदन नगर निवासी गौरव से हुई थी। बुधवार देर शाम सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता के मायके वालों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top