Uttarakhand DIPR
p1

स्टार्ट इंडिया फाउंडेशन ने एशियन पेंट्स के साथ लांच की स्टार्ट केयर

खबर शेयर करें

Report ring Desk

नोएडा। स्टार्ट इंडिया फाउंडेशन ने एशियन पेंट्स के साथ मिलकर पहली स्टार्ट केयर पहल लांच की है। इसका उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में कला को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत द पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ लाभान्वित होने वाला पहला संस्थान है।

इस अवसर पर एशियन पेंट्स के सीईओ और एमडी अमित सिंगले ने कहा कि स्टार्ट इंडिया फाउंडेशन के साथ हमारी साझेदारी इस विश्वास पर केन्द्रित है कि कला केवल गैलरीज तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि सार्वजनिक जगहों में भी उसका आनंद लिया जाना चाहिये और उसकी सराहना होनी चाहिए। इस तरह हमने 8 साल से ज्यादा समय पहले स्टार्ट के साथ साझेदारी की थी, ताकि देशभर में कला की मध्यस्थताओं के माध्यम से कला को जन साधारण की पहुँच में लाया जाए। इसके लिये हमने कई प्रतिभाशाली कलाकारों से हाथ मिलाया है और सामुदायिक पहुँच के कार्यक्रम किये हैं।

p2

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top