Accident 1

यमुना एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन से टकराई बैगनआर, सात लोगों की मौत

Report ring Desk

मथुरा। मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कार सवार लोग मूलरूप से हरदोई के गांव बहादुरपुर के बताए जा रहे हैं। ये लोग शादी समारोह में शामिल होकर नोएडा वापस जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल लोगों को उचित चिकित्सा दी जाए। हादसा शनिवार तड़के मथुरा के नौझील इलाके में माइलस्टोन 68 के पास हुआ।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top