Uttarakhand DIPR
Delhi cm

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, रेखा के साथ छह मंत्रियों ने ली शपथ

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। शालीमार बाग से पहली बार भाजपा विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में लौटी है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। 50 वर्षीय गुप्ता ने 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी के खिलाफ 29 हजार से अधिक वोट हासिल करके शालीमार बाग सीट जीती है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में मेगा समारोह में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ही प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज ने मंत्री पद की शपथ ली। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता एबीवीपी से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य शीर्ष भाजपा नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद एनडीए गठबंधन की एक अहम बैठक भी होगी जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top