Uttarakhand DIPR
Pushkar singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमत्री

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया है। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधान सभा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। खास बात यह है कि वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।

शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सहमति बनी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। नए मुख्यमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे।

लगभग पौने तीन बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर सहमति बनी। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top