डोईवाला। नवज्योति जनकल्याण समिति के तत्वधान में राजकीय पालीटेक्निक रानी पोखरी में छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग कर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में डॉ अमित शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सहकार भारती एवं एडवोकेट रेनू डी सिंह, समाधान महिला हेल्पलाइन द्वारा बच्चों से बातचीत कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ अमित शर्मा ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्र- छात्रओं से अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता एडवोकेट रेनू डी सिंह समाधान महिला हेल्पलाइन द्वारा छात्र छात्राओं को कानून की जानकारी दी गई, उन्होंने आर्टिकल 51 नागरिकों के कर्तव्य, विषय में चर्चा करते हुए जेंडर विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समाधान महिला हेल्पलाइन की संचालिका एडवोकेट रेनू डी सिंह द्वारा सुश्री मानसी खत्री को समाधान की युवा वाहिनी की कक्षा के रूप में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाठक, अध्यापक अरविंद कुमार, सुनीता राणा मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन नव ज्योति जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सुशीला खत्री ने किया।


