Uttarakhand DIPR
train

काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच प्राइवेट ट्रेन चलाने की तैयारी

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। आने वाले समय में काठगोदाम-नई दिल्ली के बीच प्राइवेट ट्रेन चल सकती है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अभी यह प्रस्ताव है। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

सामान्य दिनों में नई दिल्ली के लिए संपर्क क्रांति, शताब्दी और रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन होता है। कई बार यात्रियों को ट्रेन में आरक्षण नहीं मिलने पर परेशानी होती है। अब इस रूट पर प्राइवेट आपरेटर के जरिए निजी ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई ट्रेन के चलने से रेलवे की व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। प्राइवेट ऑपरेटर आने से बेहतर तकनीक भी आएगी। रोजगार की संभावना बढ़ेगी। इस बारे में फैसला रेलवे बोर्ड को करना है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top