Uttarakhand DIPR
Prahlad joshi

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

खबर शेयर करें
पीएम के भरोसे पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता- जोशी

नई दिल्ली। नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का पदभार संभाल लिया है। प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर प्रह्लाद जोशी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने मौजूदा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगे। शनिवार को राष्ट्रपति भवन से आदेश जारी होने के एक दिन बाद उन्होंने मंत्रालय पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली।

शिक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह पूरी विनम्रता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार और देश की उम्मीदों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नीट यूजी पेपर लीक मामले में देशभर में छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्र उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

कौन हैं प्रह्लाद जोशी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रह्लाद जोशी कर्नाटक की धारवाड़ सीट से पांच बार के सांसद हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बेहद करीबी और भरोसेमंद नेता माना जाता है। अब उनके पास शिक्षा मंत्रालय से जुड़े बड़े नीतिगत फैसलों और सुधारों को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top