Uttarakhand DIPR
pm modi

बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण में पीएम मोदी होंगे शामिल

खबर शेयर करें

Report ring

देहरादून। उत्‍तराखंड में 12वें मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी होंगे। बुधवार को वह अपनी कैबिनेट के साथ परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंच को जीरो जोन घोषित करते हुए एसपीजी के हवाले कर दिया गया है। परेड ग्राउंड में ही अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा।

पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर 2: 30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top