Uttarakhand DIPR
images

इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया व कंचन जोशी ने किया टॉप

खबर शेयर करें

 उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है।   पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 500 अंक प्राप्त किये हैं। 

बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14%  रहा। इसमें  85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96  फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top