Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 23 at 14.51.43

नाइट ड्यूटी से लौट रहे चौकी प्रभारी की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। टिहरी जनपद के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का निधन हो गया। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद शर्मा सोमवार रात मुनि की रेती क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने निजी वाहन से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते समय अचानक आई झपकी हादसे का कारण मानी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई और गंभीर रूप से घायल विनोद शर्मा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विनोद शर्मा अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पुलिस विभाग में विशेष पहचान रखते थे। उनके आकस्मिक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top