Uttarakhand DIPR
sth

एक नवंबर से मेडिकल कालेज और सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी ओपीडी

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। उत्तराखंड सरकार एक नवंबर से राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू करेगी। दून मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और श्रीनगर समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने के लिए तैयारी चल रही है। कोरोना का असर थमता देख सरकार ओपीडी सेवाएं शुरू करने जा रही है।

ओपीडी सेवाएं शुरू होने से अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार मिल सकेगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने से सरकार ने दून, श्रीनगर व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल अधिसूचित किया था।

वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी है। यह देख सरकार ने प्रदेश के तीनों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एक नवंबर से ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। 

 

2811202601

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top