Uttarakhand DIPR
Kathgodam1

अब हल्द्वानी से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा

खबर शेयर करें
– काठगोदाम डिपो ने गुरुवार से शुरू की बस
– रात साढ़े आठ बजे हल्द्वानी से चलेगी बस

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। अब राम लला के दर्शन करने के लिए लोग हल्द्वानी से सीधे अयोध्या जा सकेंगे। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार रात बस को रवाना किया।

काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। लेकिन यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग को देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया। बस रात 8:30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top