Uttarakhand DIPR
Report Ring
nnn

नीतीश ने 8वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ, तेजस्वी बने उप मुख्यमंत्री

Report ring Desk

बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, तेज प्रताप यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

मालूम हो कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। शाम को उन्हें जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन का नेता चुना गया था। इसके बाद 160 से ज्यादा विधायकों का समर्थन लेकर नीतीश ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top