death 1 e1618457869993

लापता युवक का शव झील में मिला, पुलिस कर रही जांच

Report ring desk
नैनीताल। नैनी झील में गुरुवार सुबह लापता युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान लापता समीपवर्ती मनोरा निवासी 32 वर्षीय कुलदीप आगरी के रूप में की गई है। युवक को फुटबाल प्‍लेयर बताया जा रहा था। बीमारी के कारण वह दस साल डिप्रेशन में था।

गुरुवार सुबह ठंडी सड़क क्षेत्र में झील में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने पहुंची और झील से शव निकाला। शव की शिनाख्त लापता युवक कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आठ नवम्बर को ठंडी सड़क झील किनारे बेंच पर एक बैग व सामान रखा मिला था। जांच पड़ताल में बैग व सामान मनोरा निवासी कुलदीप आगरी का पाया गया लेकिन वह लापता था। उसके झील में गिरने की आशंका जताई जा रही थी।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top