Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 12 18 at 09.24.32

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: राज्य के 10 जिलों में बारिश और बर्फवारी की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के अधिकांश भागों मेें बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 10 जिलों में बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 6 और 7 जनवरी को मौसम बदला रहेगा। 6 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि 7 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार को उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी और देहरादून में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top