Guldar jpg

गुलदार के हमले से दहशत में लोग, एक ही दिन में 8 लोगों पर किया हमला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन लोग गुलदार के शिकार बन रहे हैं। गुलदार के लगातार हमलों से लोग दहशत में हैं। रविवार को अलग अलग जगहों पर गुलदार के हमले से आठ लोग जख्मी हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। गुलदार ने इन लोगों के शरीर में गहरे घाव कर दिए हैं।

रविवार को गुलदार ने अलग अलग जगहों पर 8 लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। स्याल्दे और देघाट के इलाकों में हुए गुलदार के हमलों से लोग दहशत में हैं। स्याल्दे के बरंगल गांव में गुलदार ने अलग-अलग जगहों पर छह लोगों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे मालभीड़ा क्षेत्र में मंदिर के पास अपने कमरे से निकल कर काम पर जाने की तैयारी कर रहे दो नेपाली मूल के दो मजदूरों प्रेम और गणेश पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों मजदूरों के शरीर पर गहरे घाव लगे हैं। उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। दोनों को देघाट के अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मि मौके पर पहुंचे अभी तेंदुए की तलाश शुरु की ही थी कि पास में ही स्थित खल्डुआ गांव के पास धूप सेंक रहे ग्रामीणों पर भी तेंदुए के हमला करने की सूचना आई। यहां तेंदुए ने गंगा देवी पत्नी हर सिंह, कृपाल सिंह पुत्र धन सिंह और बच्ची देवी पुत्री उम्मेद सिंह को हमला कर घायल कर दिया।

वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। वहीं देर शाम बरंगल गांव में भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। यहां केशव दत्त, धर्मानंद, गजेंद्र सिंह तीन लोग घायल हो गए। पूरे गांव में दहशत फैल गई। गुलदार के हमले से घायल सभी लोगों का उपचार पीएचसी देघाट में चल रहा है।

Hosting sale

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top