पौड़ी। पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट के बणासी गांव में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर उसकी जान ले ली। साथ गई महिला ने जोर जोर से शोर मचाकर गुलदार को भगाने की कोशिश भी की लेकिन जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंच पाते, उससे पहले ही गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग ने गुलदार को जल्द से जल्द पकडऩे और क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि
शनिवार सुबह गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी घास लेने के लिए गांव के गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया। साथ मौजूद शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। लेकिन तब तक गुलदार महिला को मार चुका था।







Leave a Comment