Uttarakhand DIPR
death 1 e1618457869993

स्याल्दे में महिला को घर से उठा ले गया तेंदुआ, तीन दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्याल्दे ब्लॉक में तेंदुए ने 50 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला तीन दिन से लापता थी। बुधवार को उसका क्षत विक्षत शव गांव से 200 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि पूर्व में आदमखोर घोषित तेंदुए ने महिला को अपना शिकार बनाया होगा।

स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल गांव के किमबगड़ तोक निवासी शांति देवी (50) घर पर अकेले रहती थी। वह तीन दिन से लापता थी। ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। महिला के घर के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान देखने पर ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। इसकी सूचना वन विभाग को दी। बुधवार को ग्रामीणों और उप वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र आर्य के नेतृत्व में टीम ने महिला की फिर खोजबीन की तो घर से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों से महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

108 एंबुलेंस से महिला का शव सीएचसी देघाट लाया गया, जहां रानीखेत से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। वन विभाग ने घटनास्थल के समीप पिंजरा लगा दिया है। ग्रामीणों ने डीएम से तेंदुए के बढ़ते आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top