acc

दुर्घटना में बाल-बाल बचे कपकोट विधायक भौर्याल

Report ring desk

अल्मोड़ा। रामगाढ़ पुल पर विधायक कपकोट बलवंत सिंह भोर्याल  के वाहन व एक अन्य वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में विधायक बाल बाल बच गए। दुर्घटना से करीब ढाई घंटे से ज्यादा हाईवे पर यातायात ठप हो गया।

कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भोर्याल साथियों के साथ अपने वाहन से बागेश्वर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गई। रामगाढ़ पुल पर दोनों की भिड़ंत होने से हल्द्वानी से रानीखेत को जा रहे रोडवेज वाहन यूके 07 पीए 3155 के चालक बेडुली सुयालबाडी निवासी नरेश पांडे ने भी अपने वाहन के ब्रेक लगाने का प्रयास किया पर वाहन के ब्रेक नहीं लगे वाहन चालक नरेश ने सूझबूझ का परिचय दे अपने वाहन को पुल के पैराफिट से टकरा दिया। दुर्घटनाग्रस्त से वाहन में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सभी यात्रियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top