यूथ

JEE Advanced 2022 Result: हरिद्वार के किसान के बेटे गौरव शर्मा ने बढ़ाया उत्‍तराखंड का मान

Report ring desk 

हरिद्वार। जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया है। इसमें हरिद्वार के छात्र गौरव शर्मा ने जेईई एडवांस में 1984 रैंक हासिल की है। उसने यह रैंक हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

गौरव शर्मा मूल रूप से झबरेड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता पुनीत शर्मा किसान हैं। माता गौरी देवी गृहणी है। गौरव के तीन भाई हैं, वह भाइयों में सबसे बड़े हैं। जबकि छोटा भाई आठवीं क्लास में पढ़ता है।

जेईई मेंस में गौरव को 99 .08 परसेंटाइल हासिल हुई है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। उसकी ख्वाहिश आईआईटी कानपुर या खड़कपुर जाने की है। गौरव कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *