Uttarakhand DIPR
Report Ring
Chandra1

चांद पर पहुंचा इंडिया का लैंडर, रचा इतिहास

Report Ring News
भारत के चंद्रयान-3(Chandrayan-3 successful landing) के लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही इंडिया चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। जबकि भारत चांद के किसी भी भाग में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश भी बना। इंडिया से पहले अमेरिका, सोवियत संघ(रूस) और चीन ऐसा करने में सफलता पा चुके हैं। इसरो के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया गया।

इसरो प्रमुख एस.सोमनाथ ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंडिया इज़ ऑन द मून नाऊ। इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक सफलता को वैज्ञानिकों और भारतवासियों की सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि अब चंदा मामा के प्रति कथाएं और कथानक बदल जाएंगे। आज तक हम कहते आए हैं कि चंदा मामा दूर के, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहेगा। वह न केवल देश बल्कि अन्य देशों को भी आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इससे पहले आज शाम 6 बजकर 4 मिनट के बाद लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इस लैंडिंग का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।

इसरो प्रमुख…
“India is on the Moon”: ISRO chief S Somanath as Chandrayaan 3 lander module Vikram makes safe and soft landing on the Moon

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top