Uttarakhand DIPR
died

तू-तू मैं-मैं में पत्नी ने पति के सिर पर मारा सिलबट्टा, चली गई जान

खबर शेयर करें

Report ring desk

चमोली। जोशीमठ में पत्नी ने सिलबट्टे से वार कर पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान पति की जान चली गयी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जोशीमठ के रविग्राम में रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रहते थे। शुक्रवार रात किसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया। झगड़़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा मार दिया। इसमें रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top