Uttarakhand DIPR
huny trap

हनी ट्रेप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का भंडाफोड़

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुद्रपुर। हनी ट्रेप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी युवतियां युवकों को कॉल कर अपने साथ कमरे में ले जाती थी। इसके बाद अन्य युवक उनके परिजन बनकर पहुंचते थे।

वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांगी जाती थी। गैंग का एक सदस्य पुलिस की वर्दी में पहुंचकर कार्रवाई करने की धमकी देता था। पुलिस ने गोला रोड लालकुआं निवासी मो यामीन की तहरीर पर गैंग के तीन सदस्य कुलविंदर निवासी शांतिविहार रुद्रपुर, मोनू निवासी सिरौली बरेली व दीवान सिंह निवासी कालाढूंगी को गिरफ्तार किया है।

जबकि बलवीर निवासी धुमखेड़ा नानकमत्ता, दीपा निवासी नानकमत्ता व पूजा निवासी अज्ञात फरार हैं। आरोपियों ने मो यामीन को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगे थे। इसमें से 27 हजार रुपये वह आरोपियों को दे भी चुका है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top