Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 05 at 12.38.46 jpeg

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हल्दूचौड़ के व्यवसाई की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दूचौड़ हाईवे पर कट को पार करने के दौरान हुआ।
हल्दूचौड़ हाईवे पर बाइक सवार कट को पार कर रहा था। इसी बीच हल्द्वानी की ओर से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें:स्कूल से घर लौटते समय छात्र और छात्रा के ऊपर गिरा पेड़, दोनों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक को कार घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इसमें कार हाईवे से नीचे गिर गई और कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि बाइक सवार को स्थानीय लोग हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ क्षेत्र में बिजली की दुकान चलाने वाले दीपक जोशी (40) रविवार रात 10 बजे हल्दूचौड़ बाजार से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एसबीआई के सामने कट पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोग एंबुलेंस की मदद से उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

दीपक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र समेत परिवार छोड़ गया है। बताया जाता है कि कार सवार बरेली के रहने वाले हैं, जो नैनीताल से बरेली जा रहे थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top