Uttarakhand DIPR
guard

बाइक की क्लच में बंदूक फंसने से चली गोली गार्ड की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

काशीपुर। सड़क पार करते वक्त एक सुरक्षा गार्ड की बंदूक की बेल्ट बाइक के क्लच में फंस गई। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चलने से सुरक्षा गार्ड घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

ग्राम जुड़का निवासी वीरेंद्र सिंह रावत (48) पुत्र थान सिंह रामनगर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा गार्ड थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह बैंक के सामने स्थित चाय के खोखे से लौट रहे थे। सड़क पार करते समय वह रामनगर की ओर से आ रही एक बाइक से टकरा गए।
बाइक के क्लच में वीरेंद्र की बंदूक की बेल्ट फंस गई। इससे वीरेंद्र का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार और वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिससे गोली वीरेंद्र की दाईं जांघ में जा लगी। 

फायरिंग की आवाज से वहां अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि खून अधिक बह जाने के कारण वीरेंद्र की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पिता थान सिंह, पत्नी सुनीता, एक विवाहित बेटी सुषमा, बेटा सुगम और दो छोटी बेटी सपना और कोमल हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top