Uttarakhand DIPR
Gold

सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकार्ड, एक लाख पार पहुंची कीमत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। सोने की कीमतों ने आज एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। सोने की कीमतों ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। वैश्विक बाजारों में तेजी, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर की आशंकाओं ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर आकर्षित किया है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपये से अधिक दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना भी 92,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को घरेलू बाजार में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के साथ सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये 3475 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंची, जो इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top