देहरादून। सिर पर पिस्तौल सटाकर ट्रिगर दबाने के खेल में बीएससी के छात्र की जान चली गयी। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। अब मुकदमे को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।
बुधवार शाम को प्रेमनगर के कोटरा संतौर में अल्पाइन इंस्टीट्यूट से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे शशिशेखर यादव को संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। साथियों ने उसे प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान पांच दिन बाद शशिशेखर की अस्पताल में मौत हो गई।
बीते बुधवार शाम को प्रेमनगर के कोटरा संतौर में अल्पाइन इंस्टीट्यूट से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे शशिशेखर को संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उसके साथियों ने उसे प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। इस बीच पुलिस को उसके साथी शशिरंजन की बातों पर शक हुआ तो पूछताछ की गई। तीन दिन पहले शशिरंजन ने उस शाम की सारी कहानी पुलिस को बताई थी।
उसने पुलिस को बताया कि शशिशेखर अपने पास एक अवैध पिस्तौल रखता था। उस शाम उसने शशिरंजन से एक खेल खेलने के लिए कहा था। खेल था कि सिर पर पिस्तौल सटाकर ट्रिगर दबाना था। ऐसा दोनों ने कई बार किया। इस बीच शशिशेखर बिस्तर पर लेट गया, लेकिन शशिरंजन ने खेल को जारी रखा और पिस्तौल कॉक कर उसकी मैगजीन निकाल गयी। जब उसने शशिशेखर की तरफ पिस्तौल का रुख कर ट्रिगर दबाया तो गोली चल गई। यह गोली शशिशेखर के सिर पर लग गयी।


Leave a Comment