01 08 2020 gas c 1 20581574 19416

15 दिन में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, जानिए सिलेंडर की कीमत

Report ring desk

हल्द्वानी। गैस कंपनियों ने रसोई गैस के दाम फिर बढ़ा दिये हैं। एक माह में गैस के दूसरी बार दाम बढ़े हैं। मंगलवार को रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सिलेंडर की कीमत 714. 50 रुपये हो गयी है।

एक महीने में गैस के दाम 100 रुपये बढ़ गये हैं। दो दिसंबर को रसोई गैस के दाम में 50 रुपये बढ़े थे इसके बाद सिलेंडर की कीमत 614. 50 रुपये हो गयी थी।

मंगलवार को एक बार फिर गैस के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। सिलिंडर के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top