Uttarakhand DIPR
Crime

पहले पति को मारा फिर सांप से डंसवाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

खबर शेयर करें

मेरठ। मेरठ में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, पति को जान से मारने के बाद खुद को बचाने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी ने साजिश रची। इस बार पत्नी ने ड्रम नहीं खरीदा बल्कि एक जिंदा सांप खरीदकर लाया गया जिसे पति की हत्या करने के बाद उसके पास छोड़ दिया गया ताकि हत्या का शक न हो। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने इनके साजिश की पोल खोल कर रख दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने बताया कि पति की मौत सांप के डंसने से नहीं हुई है बल्ïिक उसका गला दबाने से हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में रहने वाले अमित की शव उसके बिस्तर पर मिला था। अमित को जब बिस्तर पर मृत पड़ा देखा गया तो उस समय वहां एक जिंदा सांप भी देखा गया था। तब लोगों ने यही समझा कि अमित को सांप ने काट लिया होगा, तीभी उसके मौत हो गई होगी। सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। वीडियो में भी देखा गया था जिस चारपाई में अमित सोया था वहां एक सांप भी था, जो उसे काट रहा था। सभी ने यही मान लिया कि सांप के काटने से उसकी मौत हो गई होगी।

लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। रिपोर्ट में डाक्टरों ने बताया कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस सतर्क हो गई और इसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो धीरे धीरे परतें खुलती गई और शक की सुई अमित की पत्ïनी पर गई। पुलिस ने मृतक अमित की पत्ïनी रविता से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि रविता के गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और अमित इस रिश्ते के बीच रोड़ा बना था इसलिए रविता और सके प्रेमी ने मिलकर अमित को रास्ते से हटाने के लिए यह योजना बनाई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top