Uttarakhand DIPR
Shyam

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

खबर शेयर करें
– बेनेगल ने फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर की शाम को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। निर्देशक की बेटी पिया बेनेगल ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनका निधन मुंबई सेंट्रेल स्थित वोकार्ट अस्पताल में हुआ। श्याम बेनेगल ने 14 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। अंकुर से फिल्म निर्देशन में कदम रखने वाले बेनेगल की कई फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सुर्खियों में रहीं। श्याम बेनेगल की ज्यादातर फिल्में शोषण के खिलाफ मुकम्मल दस्तावेज की तरह हैं।

श्याम बेनेगल ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी फिल्मों ने 8 नेशनल अवॉर्ड जीते थे। उन्होंने जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगोटन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टू सज्जनपुर जैसी दर्जनों बेहतरीन फिल्में बनाई।

श्यान बेगेनल को दादा साहब फाल्के सम्मान भी मिल चुका है। उनकी एक फिल्म ने तो ना सिर्फ भारत में बल्कि बांग्लादेश में भी चर्चा बटोरीं थी।उस फिल्म की वजह से बांग्लादेश में तख्ता पलट हो गया था। उनकी इस फिल्म का नाम मुजीब है। यह फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान पर आधारित थी, जो बांग्लादेश के राष्ट्रपति भी थे। वहीं इस फिल्म ने 2024 में तख्तापलट करवा दिया था और शेक हसीना को इस्तीफा देना पड़ा था।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top