ktm 4

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के पूर्व सैनिक

खबर शेयर करें

बैठक में दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पूर्व सैनिक एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत पर हुए जानलेवा हमले का मामला

By Naveen Joshi 

खटीमा। पूर्व सैनिक एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत पर हुए जानलेवा हमले और आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पूर्व सैनिक भड़क गए हैं। गौरव सेनानी कल्याण समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने आरोपी पर जानलेवा हमले की धाराएं नहीं लगाने और जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

भाजपा के पूर्व मंडल धन सिंह सामंत आर्मी से सूबेदार के पद पर रिटायर हुए हैं। 29 अगस्त को उन पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा की मौजूदगी में जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। इस पर पूर्व सैनिक भड़क गए। सोमवार को उन्होंने देवभूमि धर्मशाला में बैठक कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका ने आरोप लगाया कि विधायक की मौजूदगी में इस तरह हमला होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी पर हल्की धाराएं लगा दी गई हैं, जिस कारण वह घर बैठे ही जमानत ले सकता है। उन्होंने दो दिन के अंदर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सीओ सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी को सौंपा, इसमें उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने और उस पर धारा 307 लगाने की मांग की है।

इस दौरान कै.ठाकुर सिंह खाती, गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै.गंभीर सिंह धामी, सूबेदार धन सिंह सामंत, नानकमत्ता सैनिक संगठन के अध्यक्ष धरम सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, भूपेंद्र सिंह खोलिया, कै.त्रिलोक सिंह भंडारी, कै.गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। सीओ ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धाराएं बढ़ाने के बाबत उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top