Uttarakhand DIPR
jageshwer jpg

जागेश्वर धाम में हृदय गति रुकने से श्रद्धालु की मौत

खबर शेयर करें

जागेश्वर, अल्मोड़ा। दर्शन करने पहुंचे कोलकाता से जागेश्वर धाम पहुुंचे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु मंदिर गेट के पास गिर पड़ा। आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनुवानौला ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई हो।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से पांच सदस्यीय दल बुधवार को जागेश्वर धाम में दर्शन करने पहुंचा था। दोपहर में मंदिर के गेट के पास पहुंचने पर कुमार दास (52) अचानक गश खाकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुजारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। काना के ग्राम प्रधान महेंद्र लाल और वन कर्मी पूजा ने उन्हें पनुवानौला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डाक्टर अलमाज ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मौत का कारण हृदय गति रुकना हो सकता है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top