Uttarakhand DIPR
delhi schools will be closed

अक्तूबर के आखिर तक दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली में अक्टूबर महीने के अंत तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान

Report Ring News, Delhi

कोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते राजधानी दिल्ली के स्कूल अक्तूबर महीने के अंत तक बंद रहेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को इसकी घोषणा की।

सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में स्कूलों को बंद रखने का फैसला आगे बढ़ाया जाएगा। मैंने 31 अक्टूबर तक दिल्ली में सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इस बारे में जल्द ही एक आदेश जारी किया जाएगा।

delhi deputy cheief minister sisodia

सिसोदिया के इस ऐलान के साथ ही आगामी सोमवार से दिल्ली में स्कूलों के आंशिक रूप से फिर से खोलने की अटकलों पर विराम लग गया है। यहां बता दें कि पिछले आदेश के तहत दिल्ली में 5 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखा गया था। हालांकि दिल्ली सरकार ने 30 सितंबर को लॉकडाउन में और ढील दिए जाने की घोषणा की।

केंद्र सरकार के नए निर्देशों में कहा गया है कि विभिन्न राज्य स्थिति के आकलन के आधार पर संबंधित स्कूलों और प्रबंधन से सलाह मशविरे के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को श्रेणीबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय 15 अक्टूबर के बाद ले सकते हैं। हालांकि, यदि छात्र ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाई करने में रुचि दिखाते हैं, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति होगी।

हालांकि यह भी कहा गया है कि छात्रों की स्कूल में उपस्थिति को अनिवार्य नहीं किया जा सकता है और यह पूरी तरह से माता-पिता की सहमति पर ही निर्भर होना चाहिए।

गौरतलब है कि दिल्ली कोरोना के 2 लाख 87 हज़ार 930 मामलों के साथ  देश में छठा सबसे अधिक प्रभावित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश है। अब तक दिल्ली में 5,472 लोगों की मौत हुई है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top