indra hirdesh

कांग्रेस की कद्दावर नेता व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश नहीं रहीं, शोक की लहर

Report ring desk

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।वह 80 वर्ष की थीं। सुबह उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके बेटे सुमित भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी।

बताया जाता है कि वह दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। रविवार की सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना से उभरी थीं और उनकी हार्ट संबंधी सर्जरी भी हुई थी।

 

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top