Uttarakhand DIPR
tayagi

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा से निधन

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से  निधन हो गया है। बुधवार शाम वह टीवी डिवेट में शामिल थे अचानक उनके निधन से सभी हैरत में हैं।पार्टी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

राजीव त्यागी की तबीयत शाम तक पूरी तरह ठीक थी। वे शाम पांच बजे एक टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट में शामिल भी हुए थे। बताया जा रहा है कि बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत कौशाम्बी के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और परिवार को संवेदनाएं। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top