Dharam

हास्य कलाकार धरम सिंह नेगी का निधन, इलाके में छाई शाोक की लहर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। भैसियाछाना ब्लॉक के रीठगाड़ क्षेत्र के लोक व हास्य कलाकार धरम सिंह नेगी के निधन से इलाके में शोक की लहर छा गई है। ग्राम रीम के 43 वर्षीय धरम सिंह नेगी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके देहांत का समाचार सुनकर समूचे इलाके में शोक की लहर छा गई।

धम सिंह नेगी लोक कलाकार के साथ ही हास्य कलाकार भी थे। धरम सिंह अपने हास्य कला के जरिए लोगों को हंसाते रहते थे। एक साधारण परिवार से आने वाले धरम सिंह नेगी ने हास्य कलाकार के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। सामाजिक कार्यकर्ता व उनके चचेरे भाई प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि धरम सिंह नेगी एक हास्य कलाकार के रूप में हमेशा याद रहेंगे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top