Uttarakhand DIPR
solid waste china bans

China ने लगाया सॉलिड वेस्ट के आयात पर बैन

खबर शेयर करें

Report Ring News

चीन ने सभी तरह के ठोस कचरे (सॉलिड वेस्ट) के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही चीन के बाहर से आने वाले ठोस कचरे की डंपिंग, स्टॉकिंग और निपटान पर भी पाबंदी होगी। यह नियम 1 जनवरी शुक्रवार से लागू हो गया है।

चीन के संबंधित मंत्रालय ने व्यापक रूप से ठोस कचरे के आयात पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ी विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि चीन में अब किसी भी तरह के ठोस कचरे को इम्पोर्ट नहीं किया जा सकेगा।  

बताया जाता है कि चीन का पारिस्थितिकी पर्यावरण मंत्रालय ठोस कचरे को आयात करने की अनुमति नहीं देगा। इसके साथ ही चीन अगले चरण में संसाधनों की किफ़ायत और गहन उपयोग पर ज़ोर देगा।  

इसके अलावा ठोस कचरे के वितरण व भंडारण केंद्रों के प्रबंधन को मजबूत किया जाएगा, और कानून के आधार पर ठोस कचरे के प्रसंस्करण और संबंधित उद्योगों की अवैध कार्रवाई पर लगाम कसी जाएगी।

साभार-चाइना मीडिया ग्रुप

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top