Uttarakhand DIPR
cm Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निकाला पुलिस जवानों की समस्या का समाधान, नए पद सृजित करने का आदेश

Report ring desk
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान निकाल लिया है । पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं। एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने के आदेश जारी किया है।

इसके अलावा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने का आदेश जारी किया है। उनका ग्रेड पे 4200 होगा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय पर खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। डीजीपी ने कहा कि उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना के लिए नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top