Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 03 23 at 20.12.32

कार खाई में गिरी, एलआईयू सब इंस्पेक्टर की मौत

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। ऋषिकेश.गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार के समीप एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह कार में अकेले सवार थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। दुर्घटना में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल 45 पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह कार में अकेले ही सवार थे, वह अपने गांव अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे। मृतक एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top