Uttarakhand DIPR
accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।

मूलरूप से ग्राम शिवपुरिया, जहानाबाद, पीलीभीत निवासी 26 वर्षीय मान सिंह पुत्र प्यारे लाल शिमला पिस्तोर में किराए में रहता था। यहां फैक्ट्री में काम करता था। एक माह पहले उसका विवाह हुआ था।

शनिवार शाम वह किसी काम से रुद्रपुर आया हुआ था। इसके बाद रात को वह वापस बाइक से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच किच्छा रोड पर तुलसी द्वार के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top