WhatsApp Image 2024 09 03 at 09.24.41 jpeg

बेरीनाग निवासी आईएएस मनोज पंत बने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव

खबर शेयर करें

पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव बेरीनाग निवासी मनोज पंत को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अपर मुख्य सचिव थे।

1991 बैच के आईएएस मनोज पंत पश्चिम बंगाल के 24 परगना सहित अन्य जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। वह वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। आईएएस पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दुखद: आर्मी में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे छात्र को कार ने कुचला

 

आईएएस पंत आईआईटी रुड़की से मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में भी मास्टर डिग्री हासिल की है।

पंत के बंगाल का मुख्य सचिव बनने पर पहाड़ के लोगों में खुशी है। आईएएस पंत के अलावा मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र व हाल नैनीताल के ही सुधांश पंत वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं। इससे पहले नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव जबकि मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा आंध्र प्रदेश में मुख्य सचिव रह चुके हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top