Uttarakhand DIPR
Accident jpg

दुखद: आर्मी में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे छात्र को कार ने कुचला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आर्मी में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे छात्र को रामपुर रोड में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। वह एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के नौगांव भनोली निवासी चंदन सिंह रौतेला (18 वर्ष) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला ने इसी वर्ष हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही यहां वेदबंधु विहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ किराए पर रह रहा था। 

यह भी पढ़ें: चार साल की बच्ची से स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी नाबालिग

 

बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार को भी वह दौड़ने के लिए निकला था। सुबह रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।  मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले की तहरीर टीपी नगर पुलिस चौकी  को सौंपी है।। युवक के घर में  तीन बहनें और मां के अलावा एक बड़ा भाई है जो लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top