कार खाई में गिरी परिवार के पांच लोगों की मौत
Report ring desk देहरादून। गुरुवार सुबह त्यूणी तहसील से सटे उत्तराखंड व हिमाचल बार्डर पर स्थित पंद्राणू से देवघार खत बानपुर गांव जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल है।















