Uttarakhand DIPR

विश्व उर्दू दिवस’ पुरस्कार 2023 की घोषणा

खबर शेयर करें

शमीम तारिक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 और डॉ. हृदय भानु प्रताप को मुंशी प्रेमचंद अवार्ड के लिए चुना गया

नई दिल्ली। विश्व उर्दू दिवस समारोह समिति की एक बैठक प्रोफेसर अब्दुल हक,की अध्यक्षता में नई दिल्ली के दरियागंज दफ़्तर में आयोजित की गई। बैठक में हर साल की तरह 9 नवंबर, 2023 को महान दार्शनिक और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा राष्ट्रीय गान के रचेता डॉ अल्लामा इकबाल के जन्मदिन के अवसर पर ‘विश्व उर्दू दिवस’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही, विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार समिति के सदस्योंi (प्रसिद्ध पत्रकार जलालुद्दीन असलम, सुहैल अंजुम, जावेद अख्तर और डॉ. सैयद अहमद खान) की सिफारिश के आधार पर, पत्रकारिता, कविता, उर्दू साहित्य और फारसी भाषा और शोध के क्षेत्र में उनकी बहुमूल्य सेवाओं के सम्मान में कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों को भी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया। इस सूची में वरिष्ठ पत्रकार जनाब शमीम तारिक (मुंबई) को विश्व उर्दू दिवस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व उर्दू विभाग अध्यक्ष प्रो. तौकीर अहमद खान(नई दिल्ली)को अल्लामा इकबाल विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये अदब, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो अहमद महफूज (नई दिल्ली) को मिर्ज़ा गालिब विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये शायरी, के अलावा प्रो. मुहम्मद इदरीस (नई दिल्ली) को प्रोफेसर मुहम्मद शफी अलीग विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये उर्दू विज्ञान साहित्य,जनाब शाईर उल्लाह खान (रामपुर) को क़ाज़ी मोहम्मद अदील अब्बासी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार,जनाब सैयद मुजाहिद हुसैन (दिल्ली)को मौलाना उस्मान फार क़लीत विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये पत्रकारिता, जनाब फहीम अहमद (नई दिल्ली) को महफुजुर रहमान विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये पत्रकारिता,प्रोफेसर अख्तर हुसैन काजमी (नई दिल्ली)को मौलाना अली मियां विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये उर्दू फारसी भाषा और साहित्य,जनाब असद मिर्ज़ा (नई दिल्ली)को मौलाना सनाउल्लाह अमृतसरी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार खोजी पत्रकारिता, डॉ. हृदय भानु प्रताप(नई दिल्ली)को मुंशी प्रेमचंद विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये उर्दू भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए,जनाब नवाज़ देवबंदी( देवबंद) को हफीज मेरठी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराए शायरी,जनाब डॉ. शफी अयूब (नई दिल्ली) नसीरुद्दीन हाशमी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार उर्दू शोध,डॉ. राहत मुजाहिरी (नई दिल्ली)को मौलवी इस्माइल मेरठी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बच्चों की कविता के लिए, डॉ. सादिया उस्मानी (आजमगढ़) नूरजहाँ सरवत विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार पत्रकारिता के लिए,जनाब रऊफ रामीश (नई दिल्ली)को मौलाना मुहम्मद मुस्लिम विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार पत्रकारिता के लिए,जनाब अमीर अहमद खान अमीर नहटोरी (बजनूर) को मौलाना अब्दुल माजिद दरियाबादी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार भाषा और साहित्य,जनाब फरीद अहमद फरीद (नई दिल्ली) को मौलवी अब्दुल हक विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराये फरोगे ऊर्दू,डॉ. शमशाद अली(चूरू,राजस्थान)को डॉ. अबुल फैज उस्मानी उर्दू साहित्य के लिए विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार, जनाब रहीम रजा (जलगांव) को डॉ. जाकिर हुसैन बाल साहित्य के लिए विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार,जनाब सलाहुद्दीन ज़ैन (नई दिल्ली)को विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार इलेक्ट्रोनिक मीडिया,जनाब मोहम्मद जाहिद अमीनी (मेवात) को इमदाद साबरी विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराए सहाफत,जनाब खालिद रज़ा खान (नई दिल्ली) को उलमत यासीन विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराए फारोगे ऊर्दू,जनाब आफताब अली (अमरूहा)को मजहरूद्दीन खान विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार शिक्षण के लिए,जनाब इकरार खान(नई दिल्ली)को पंडित देव नारायण पांडे विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार बराए सहाफत,एजुकेशनल पब्लिशिंग हाउस (नई दिल्ली) को मुंशी नवल किशोर विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार।जबकि अलीम अंसारी युवा नेता (नई दिल्ली)और डॉ. फहीम बेग (नई दिल्ली) को अल्लामा मुहम्मद इकबाल रफीक ए उर्दू मेमोरियल मोमेंटो के लिए चुना गया। विश्व उर्दू दिवस आयोजन समिति के संयोजक डॉ. सैयद अहमद खान ने आशा व्यक्त की है कि उपरोक्त पुरस्कार विजेता उर्दू के प्रचार और विकास में और अधिक सहयोग करेंगे।

Hosting sale
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top