उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदल गया है। तड़के यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश। वहीं, मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है। लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।

